August 30, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रेल 2023। जमीन के हिस्से की लड़ाई में एक ही परिवार के तीन जने जेल पहुंच गए है। गांव रिड़ी में आपस में झगड़ा करते हुए मरने मारने पर उतारू हो गए। ड्यूटी ऑफिसर हवासिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां आपस में झगड़ते भागीरथ मेघवाल, सीताराम मेघवाल और हरिराम मेघवाल को गिरफ्तार कर हवालात पहुंचाया।