May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-04-22 at 5.02.27 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रेल 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में बिगड़ी हुई सफाई व्यवस्था लगातार शहरवासियों के लिए समस्या का कारण रही है एवं स्थाई कार्मिकों के अभाव में ठेके पर दिए गए कार्यों के कारण नगरपालिका द्वारा लाखों खर्च करने के बाद भी शहरवासियों को राहत देना संभव नहीं हो पाता। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में अब बड़ी संख्या में स्थाई सफाई कार्मिकों की भर्ती के आदेश राज्य सरकार ने निकाल दिए है। कांग्रेस नेता केशराराम गोदारा ने बताया कि इस संबध में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा द्वारा जयपुर पहुंच कर इस संबध में मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी एवं राज्य सरकार द्वारा निकाली जा रही भर्तियों में श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका को भी शामिल करने की मांग की गई थी। ऐसे में राज्य सरकार ने प्रदेश के 176 नगरपालिकाओं में 13,184 सफाईकर्मियों की स्थाई भर्ती निकाली गई है एवं श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में 129 नए सफाईकर्मी लिए जाएगें। नई भर्ती होने के बाद पालिका के पास स्वंय के कार्मिकों की बड़ी फौज होगी एवं सफाई व्यवस्था सुचारू होने की उम्मीद शहरवासियों को जगी है। सफाईकर्मिकयों के पद स्वीकृत करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।