






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रेल 2023। राज्य सरकार द्वारा बजट में दी गई महंगाई से राहत पाने के लिए आम जन को अब कैम्पों में जाकर अपना पंजीयन करवाना होगा। इसके लिए सरकार के बहुप्रतिक्षित महंगाई राहत कैम्प सोमवार से शुरू होगें एवं इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड़ अधिकारी मुकेश चौधरी ने बताया कि सोमवार से शुरू होने वाले कैम्प ग्राम पंचायत बेनीसर एवं दुलचासर में लगेगें। इन दोनो ग्राम पंचातयों में 24 एवं 25 दो दिनों तक कैम्प रहेगा। इसके अलावा क्षेत्र के बड़े गांव सूडसर, मोमासर, रीड़ी एवं सोनियासर मिठिया में स्थाई कैम्प भी शुरू सोमवार से ही शुरू होगें। श्रीडूंगरगढ़ शहरी क्षेत्र के नागरिकों के लिए उपखण्ड अधिकारी कार्यालय, पंचायत समिति कार्यालय एवं नगरपालिका कार्यालय में स्थाई कैम्प लगाए जाएगें। इन कैम्पों में कोई भी नागरिक आकर अपना पंजीयन करवा सकता है एवं सरकार की 10 फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ लेना शुरू कर सकता है।



