






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अप्रेल 2023। गाढ़ी कमाई पर चोरों की नजर पड़ती है तो आमजन बुरी तरह से त्रस्त होता है। अब चोरों के हाथ मंदिरों और देवस्थानों पर पड़ने लगे है तो श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है। जसनाथजी महाराज के मंदिर में चोरी प्रकरण में लगातार ज्ञापन देने व कार्रवाई की मांग अनेक स्थानों पर की जा रही है। आज पुलिस पकड़ो चोरों को और भरो जेल में, की मांग करते हुए जसनाथजी के अनुनायी एसपी कार्यालय पहुंचे। सामान की बरामदगी करवाने की मांग करते हुए प्रतनिधि मंडल ने एसपी तेजस्विनी गौतम विस्तृत चर्चा की। गौतम ने इस इस गुत्थी को शीघ्र सुलझाने का ठोस आश्वासन दिया। इस प्रतिनिधिमंडल मण्डल में कतरियासर मुख्य धाम के महन्त श्री बीरबलनाथजी, लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा, सिद्ध युवा महासभा के अध्यक्ष भगवाननाथ कलवानिया, सरपंच बिशननाथ मूंड, निशाननाथ, सिद्ध युवा महासभा के पूर्व अध्यक्ष बीरबलनाथ जाखङ, शिवरतन जोगलिया, श्रीचन्द महिया जोगलिया, भींयानाथजी कुकणा, मांगीलाल, ओमप्रकाश जाखङ नकोदेसर, लालनाथ, तुलछनाथ, प्रेमनाथ, बिशननाथ, मघाराम, लालचन्द कतरियासर, राजूनाथसिद्ध नापासर आदि शामिल हुए। सभी ने ज्ञापन देते हुए एसपी से शीघ्र पुख्ता कार्रवाई करने की मांग की।




