May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रेल 2023। क्षेत्र में जमीन के विवाद लगातार बढ़ रहें है और इसी के साथ परिवारों में दूरियों भी बढ़ने का कारण बन रहें है। गांव जालबसर में 29 वर्षीय धर्माराम पुत्र उदाराम जाट ने परिवार के भाई भाभी श्रीराम पुत्र हेतराम जाट व शारदा पत्नी श्रीराम सहित परमाराम पुत्र परतुराम जाट के खिलाफ बुधवार करीब सुबह 11 बजे खेत की ढाणी में घुसकर गाली गलौच करने व मारपीट कर रूपए छीन लेने का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया है। हैड कांस्टेबल हवासिंह मामले की जांच कर रहें है।