May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रेल 2023। वार्ड दो के उपचुनाव में बिना सिंबल के तीन पर्चे खारिज हो गए है और अब मैदान में सीधे तौर पर तीन प्रत्याशियों आमने सामने त्रिकोणीय संघर्ष होगा। बता देवें वार्ड में भाजपा के बृजलाल, कांग्रेस के मंगतूराम तथा माकपा के त्रिलोकचंद मैदान में है। वार्ड में हलचल शुरू हो गई है और देर शाम तक नुक्कड़ों पर चुनावी चर्चा का माहौल नजर आने लहै है। प्रत्याशी व उनके परिवारों ने जीत के प्रयास प्रारंभ कर दिए है। तीनों पार्टियां वार्ड विजय की रणनीति बनाने में जुट गई है। ज्ञात रहें पूर्व में इस वार्ड पर भाजपा काबिज थी और इस बार पर्चें भरवाने के लिए विधायक गिरधारीलाल महिया, कांग्रेस के प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा व भाजपा के ताराचंद सारस्वत स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहें। विधानसभा चुनाव से ऐन पहले वार्ड के चुनाव में नागरिकों की रुचि भी बढ़ गई है और पार्टियां भी इसे महत्व देते हुए सक्रिय हो गई है। हालांकि कल 28 अप्रेल तक नाम वापस लेने का समय है परंतु अब टक्कर इन तीनों उम्मीदवारों में ही होगी। बता देवें 7 मई को मतदान होगा तथा 8 मई को चुनाव का परिणाम आएगा।