May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-04-28 at 6.59.03 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रेल 2023। आज अंचल में दिनभर बादल छाए रहें और मौसम में ठंडक रही। नागरिकों ने गर्मी से राहत महसूस की। टाइम्स संवाददाता ने श्रीडूंगरगढ़ के चारों ओर के गांवो से मौसम की जानकारी ली तो सामने आया कि क्षेत्र की उत्तरादी रोही में बरसात भी हुई। उदरासर गांव की उत्तरादी रोही में चार अंगुल बरसात हुई है और गांव लाधड़िया, जालबसर में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। शेष चारों ओर के गांवो में मौसम खुशनुमा रहा और हल्की धूल भरी तेज हवाएं भी चली। बता देवें मौसम विभाग ने किसानों के लिए अलर्ट जारी किया है और 3 दिन बादल व बूंदाबांदी का जारी रहने की बात कही है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स लगातार किसानों को व नागरिकों को मौसम में बदलाव की अपडेट क्षेत्र में होने वाले परिवर्तन के साथ दे रहा है। आप समस्त खबरों से अपडेट रहने के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की फेसबुक पेज को फॉलो जरूर करें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर की उत्तरादी रोही में चार चार अंगुल बरसात हुई है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नीचले स्थानों पर पानी भी एकत्र हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिनभर छाए रहें बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांवो में उमड़े बादल पर बरसे नहीं।