






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मई 2023। पूरे बीकानेर जिले के सभी थानों में दर्ज आपराधिक मामले पढें आप एक साथ एक नजर में।
प्लॉट पर रखा सामान चुराया, की मारपीट, तीन के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाने में आनंद कुमार पुत्र रामनारायण उपाध्याय निवासी रघुनाथसर कुंए के पास ने चंद्रप्रकाश ब्राह्मण, घनश्याम उपाध्याय व दुलीचंद ब्राह्मण के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने मेरे प्लॉट पर रखा सामान चोरी कर लिया व ओलमा देने पर मारपीट की। आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार करवाकर उनका उपयोग कर रहें है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
चारदीवारी तोड़ कर कब्जा करने का प्रयास, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर शहर थाने में रूपा पत्नी रामदयाल जाट निवासी चौधरी कॉलोनी ने रविकिरण पुत्र राजेन्द्र प्रसाद गोयल के खिलाफ आरोप दर्ज करवाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके प्लॉट की चारदीवारी तोड़ कर नाजायज कब्जा करने की कोशिश करते हुए मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच प्रारंभ कर दी है।
फौजी को मारी टक्कर, हुए घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाना में फौजी के मेजर किशोर पुत्र कुमार विलु निवासी तमिलनाडू ने बताया की एक कार जिसका नम्बर MH, 46, Z-2786, लहराती हुई आई और हमें टक्कर मार दी। जिससे मेरे पैर की हड्डी टूट गई और हम दो जने घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खुद को डवलपर्स बताकर हड़प ली राशि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाने में सबीर अहमद पुत्र गोशदीन अहमद निवासी जेएनवी कॉलोनी ने जयपुर निवासी सुरेंद्र वर्मा और चैतन्य स्वरूप के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उदासर ग्राम की नगर विकास न्याय द्वारा स्वीकृत भंवर कॉलोनी 3 का डवलपर्स खुद को बताकर 250 /- रुपए वर्ग फिट से 45 प्रतिशत हिस्सा हड़प लिया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच प्रारंभ कर दी है।
घरावालों सहित परिवादी से मारपीट, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाल थाने में महेन्द्र पुत्र सहीराम जाट ने कानाराम, सुखराम, मनोज, किशनलाल, हंसराज, चतराराम निवासी स्वरूपदेसर के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके व उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की व जान से मारने की नियत से कैम्पर गाड़ी से टक्कर मार दी।
एकराय होकर मारपीट करने का आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जामसर थाने में इरफान शाह पुत्र वकील शाह ने मामला दर्ज करवाते हुए लिच्दुराम, परताराम, हंसराज, लालूराम, धनराज पर एकराय होकर मारपीट करने का आरोप लगाया।
प्लॉट पर कब्जा करने की नीयत से घुसे, किया हमला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर थाने में मामला दर्ज करवाते हुए शिशपाल पुत्र बालूराम जाट ने श्योपतराम, उसकी पत्नी, लड़की, शंकर, मांगीलाल, रमेश, जेठाराम का लड़का व अन्य लोगों ने परिवादी के प्लॉट पर कब्जा करने की नियत से प्रवेश किया व जानलेवा हमला कर दिया।
युवक से रचाया विवाह, हड़प लिए रूपए, कर लिया दूसरा विवाह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में बालूराम पुत्र जगदीश राणा ने मामला दर्ज करवाते हुए सानिया, राकेश यादव, प्रदीप, उछब कंवर, अजय, राहुल, सपना व महावीर के खिलाफ विवाह के नाम धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसके साथ छलकपट पूर्वक विवाह करके रूपए हड़प लिए व दूसरा विवाह कर लिया।
बस में बैठी महिला का बैग चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में बेणीमाधव पुत्र रतनलाल ब्राह्मण निवासी कांकरिया चौक ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसकी बहन का अज्ञात चोर ने बस में बैग चोरी कर लिया।
गाड़ी से मारी टक्कर, एक की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में 38 वर्षीय मानुराम पुत्र भजनाराम सुथार ने फॉरच्यूनर गाड़ी आजे 28 यूबी 0006 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि चालक ने लापरवाही से वाहन चलाकर खड़े हर्षित व नवीन को टक्कर मार दी जिससे हर्षित की मौत हो गई।
मोटरसाइकिल चोरी का मामला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में शंकरलाल जाखड़ ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि मेरे घर के आगे खड़ी मोटरसाइकिल 30 अप्रेल की रात अज्ञात चोर ने चोरी कर ली।
बेचान किए भूखंड की नहीं करवाई रजिस्ट्री, हड़प ली राशि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाजूवाला थाने में विनोद कुमार पुत्र पतराम जाट ने खाजूवाला निवासी श्रवण कुमार उर्फ बबलू पुत्र रोशनलाल अरोडा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे एक भूखंड का बेचान किया परंतु उसकी रजिस्ट्री नहीं करवा रहा है। आरोपी ने धोखाधड़ी कर रूपए हड़प लिए।
महिला की कॉल रिकॉर्ड कर व्हाट्सएप ग्रुपों में भेजी, की बेईज्जती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बज्जू थाने में गौडू निवासी महिला ने नोखड़ा गोदारान, थाना भोजासर,जोधपुर निवासी तुलछाराम पुत्र भागीरथराम नैन के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसकी वाइस रिकॉर्डिंग करके व्हाट्सएप ग्रुप में भेजनकर समाज में उसकी बेईज्जती की है तथा आरोपी उसे धमकिया दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।



