






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मई 2023। क्षेत्र में कीटनाशक से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। गांव सातलेरा निवासी 43 वर्षीय रामकिशन पुत्र लालूराम ब्राह्मण ने बीती रात करीब 11 बजे भूल से कीटनाशक के बर्तन से पानी पी लिया। जिससे उसकी तबियत खराब हो गई और परिजन उसे पहले श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल व बाद में पीबीएम अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान आज दोपहर करीब 12 बजे युवक की मौत हो गयी। एएसआई हेतराम ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के भाई राजूराम ने मर्ग दर्ज करवाई है व पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।



