






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मई 2023। भारत पाक युद्ध में वीरता व शौर्य का प्रदर्शन करने वाले गांव पुंदलसर निवासी वीर नायक उप निरीक्षक उम्मेद सिंह का निधन शनिवार को हो गया। 77 वर्षीय उम्मेद सिंह के निधन पर बीएसएफ की टुकड़ी ने गांव आकर पुष्पचक्र के साथ श्रद्धांजलि दी। डीआईजी पुष्पेंद्रसिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि उपनिरीक्षक उम्मेदसिंह 1967 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे और 1971 के भारत पाक युद्ध मे खाजूवाला स्थित भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान के विरुद्ध अदभुत शौर्य और वीरता का परिचय दिया था। उम्मेद सिंह को इस युद्ध मे वीरता दिखाने पर सामरिक संग्राम मैडल और पश्चिम स्टार मैडल से नवाजा गया था। गांव के युवा कानसिंह ने बताया कि उम्मीद सिंह के अंतिम दर्शन करने पूर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ ग्रामीण पहुंचे।





