May 20, 2026
IMG-20230507-WA0101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में आज कहीं तेज आंधी आई तो कहीं हल्की बारिश हुई। राजेडू की रोही में बिजली गिरने से किसान को पांच लाख से अधिक का नुकसान हुआ। बरजांगसर में तेज अंधड़ से कहीं कहीं पेड़ गिर गए। रिड़ी, ऊपनी, बाना में तेज हवाओं के साथ हल्की बरसात हुई। सेरूणा, लखासर में तेज हवाएं चली और श्रीडूंगरगढ़ में तेज धूलभरी आंधी आई। उदरासर व गुसाईसर बड़ा की ओर गांवो मामूली हवाएं चली। वहीं आडसर की ओर गांवो में दिनभर लू चली और शाम को तेज हवा ने परेशान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बरजांगसर की रोही में गिरा पेड़। (फोटो- राजू गोदारा)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे को शाम में घेर लिया तेज धूलभरी आंधी ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आस पास के गांवो में भी चली आंधी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के बाजार में गिरा हुवा खोखा आम रास्ते मे बन रहा है बाधा।