May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2023। राज्य के किसानों की मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ के सदस्य जयपुर सचिवालय पहुंच कर आवाज बुलंद करेंगे। संघ द्वारा प्रदर्शन करते हुए सचिवालय का घेराव किया जाएगा। संघ के तोलाराम जाखड़ ने घेराव में शामिल होने के लिए किसानों से आह्वान करते हुए क्षेत्र में जनसम्पर्क तेज कर दिया है। जाखड़ ने गुरुवार को भोजास, लखासर, तोलियासर व बेनिसर गांवो का दौरा किया और किसानों से मिले। जाखड़ ने कहा की घेराव की मुख्य मांग किसानों को टैक्स मुक्त सस्ते कृषि आदान मिले, सिंचाई हेतु हर खेत को नहर का पानी मिले, गुणवत्ता युक्त 8 घण्टे बिजली मिले व प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति मिलने की होगी। किसानों से वार्ता में किसान वर्ग के जागरूक नागरिक इन मांगों से सहमति जताते हुए घेराव में शामिल होने का आश्वासन भी दे रहें है।