


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अगस्त 2026। नगरपालिका चुनाव को लेकर 31 अगस्त पार्षद उम्मीदवारों के लिए पर्चा भरने की अंतिम तिथि है। वहीं आज अगस्त माह का अंतिम रविवार है, जिससे अधिकांश सरकारी कार्यालयों में अवकाश है। श्रीडूंगरगढ़ बाजार में भी अंतिम रविवार को बंद है। परंतु राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार आज उपखंड कार्यालय व तहसील कार्यालय में निर्वाचन शाखा आज कार्यरत है। तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने बताया कि आज आवेदन जमा नहीं किए जा रहें है, परंतु आज पार्षद उम्मीदवार आवेदन ले सकते है, रसीद कटवा सकते है व आवेदन की जांच की जा रही है। जिससे सोमवार को पर्चों की अधिकता देखते हुए सीधे फार्म जमा करवाए जा सकेंगे। बता देवें कल अंतिम तिथि होने के कारण पर्चा भरने के लिए सुबह से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेगे। ऐसे में पर्चा भरने वाले आवेदक आज फार्म लेकर उसकी जांच करवा सकते है व रसीद कटवा लेंगे तो कल उन्हें केवल जमा ही करवाना होगा जिससे वे भीड़ के दौरान होने वाली अतिरिक्त परेशानी झेलने से बच सकेंगे। सभी पाठकगण ये खबर भावी उम्मीदवारों तक जरूर पहुंचा दे जिससे वे अपना कार्य आज भी करवा सकें।






