May 21, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2023। आज शाम करीब साढ़े चार बजे पूरे अचंल में तेज अंधड़ आया और सारा आसमान धूल धूसरित हो गया। कस्बे में नागरिकों ने तुरंत शटर डाउन किए वहीं घरों में महिलाओं ने दरवाजे खिड़कियां बंद की। गांव आड़सर में दो बार तेज अंधड़ आया और कई पेड़ गिर गए और छप्पर उड़ गए। गांव गुसाईंसर बड़ा से डेलवो का मार्ग पेड़ गिरने से बाधित हुआ है। डेलवां, लोढ़ेरा में भी तेज अंधड़ ने ग्रामीणों को परेशान किया वहीं गांव मोमासर में जीएसएस पर तेज अंधड़ से पेड़ उखड़ गए। कितासर की ओर आंधी के बाद हल्की बरसात भी हुई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव आड़सर में टूटे पेड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेज अंधड़ से मोमासर जीएसएस पर पेड़ उखड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर में तेज अंधड़ ने उड़ाए अनेक छप्परे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुसाईंसर से डेलवां मार्ग पर गिरा पेड़, मार्ग हुआ बाधित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोढेरा में भी उठा तेज अंधड़, ग्रामीण हुए परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पशुओं के लिए रखी तूड़ी उड़कर फैली खेत में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के आसमान छाई काली आंधी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धूलभरे अंधड़ ने परेशान किया नागरिकों को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर में आंधी के बाद हल्की बरसात भी आई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ की रोही में तेज अंधड़।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देखते देखते छा गई आसमान में धूल।