






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2023। आज शाम करीब साढ़े चार बजे पूरे अचंल में तेज अंधड़ आया और सारा आसमान धूल धूसरित हो गया। कस्बे में नागरिकों ने तुरंत शटर डाउन किए वहीं घरों में महिलाओं ने दरवाजे खिड़कियां बंद की। गांव आड़सर में दो बार तेज अंधड़ आया और कई पेड़ गिर गए और छप्पर उड़ गए। गांव गुसाईंसर बड़ा से डेलवो का मार्ग पेड़ गिरने से बाधित हुआ है। डेलवां, लोढ़ेरा में भी तेज अंधड़ ने ग्रामीणों को परेशान किया वहीं गांव मोमासर में जीएसएस पर तेज अंधड़ से पेड़ उखड़ गए। कितासर की ओर आंधी के बाद हल्की बरसात भी हुई।














