May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-05-28 at 15.14.36

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2023। हाईवे पर ट्रेक्टर चलाते हुए शोर मचाना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए टेप, स्पीकरों को जब्त कर लिया। हैडकांस्टेबल भगवानाराम ने बताया कि शनिवार को गश्त के दौरान नेशनल हाईवे पर नगरपालिका भवन के पास लोडेरा निवासी देवाराम पुत्र सुगनाराम जाट अपने ट्रेक्टर पर तेज आवाज में बड़े स्पीकरों के माध्यम से गाने बजा रहा था। इस पर उसे गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी के खिलाफ आरएनसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।