May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-05-28 at 6.48.00 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2023। भीम आर्मी द्वारा गांव सत्तासर में ग्राम स्तरीय युवाओं एवं बुजुर्गों का साझा सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से भीम आर्मी के सत्तासर ग्राम इकाई अध्यक्ष के रूप में नारायणराम को मनोनीत किया गया। तहसील संयोजक संदीप जयपाल ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए गांव में समाज को एकजुट करने की बात कही। तहसील महासचिव टिक्कुराम, रामचंद्र चिनिया और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के आईटी सेल सहसंयोजक रामचंद्र बारूपाल ने ग्रामीणों एवं युवाओं को समाज एकता का महत्व समझाया। इस दौरान गांव के राजूराम, बिरबलराम, सुरेश, मनफूल नायक, प्रभुराम, निरानाराम, कानाराम, मन्नाराम, मोतीराम, प्रेमकुमार, चेतनाराम, मोहनराम, सेठीराम, मुकेश, गणेशाराम, बद्रीराम, चेतनराम सहु, मुरलीधर शर्मा, ओमप्रकाश सुथार, नानूराम, राजूराम, जीतूराम नायक सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भीम आर्मी द्वारा गांव सत्तासर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद समाज के युवा व बुजुर्ग।