






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2023। तमाम प्रतिबंधों के बाद भी क्षेत्र में स्कूलों के पास तम्बाकू एवं धुम्रपान की सामग्री सरेआम बेची जा रही है। हांलाकी समय समय पर पुलिस द्वारा कार्रवाही भी की जाती है लेकिन यह सिलसिला जारी ही है। शनिवार को एएसआई हेतराम ने कस्बे के राउमावि के पास धुम्रपान सामग्री बेचते हुए कालूबास के निवासी हीरालाल जाट को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ राजस्थान धुम्रपान अधीनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।



