May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मई 2023। रविवार को क्षेत्रमें आया तूफान जानलेवा बना, यहां कई गांवों में भारी नुकसान की रिपोर्टें सामने आ रही है एवं तूफान के बाद बिजली सप्लाई एकदम ठप्प हो गई है। हालात यह है कि सोमवार को गांव सुरजनसर में लगा महंगाई राहत कैम्प बिजली के अभाव में एकदम फ्लाप हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में सैंकड़ों बिजली पोल, पेड़, दिवारें, मकान आदि गिरने की खबरें आ रही है एवं खेतों में पानी भरने के कारण अगती बुवाई की मूंगफली उगने से पहले ही गलने लगी है। पढ़ें क्षेत्र के कई गांवों से नुकसान की विशेष रिपोर्ट।

जालबसर में दिवार, छांद गिरने से 9 भेडें मरी, कई घायल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को क्षेत्र में आए तूफान के दौरान गांव जालबसर में अत्यधिक तेज हवाओं के साथ जम कर बारिश हुई। तूफान को देखते हुए पशुपालक जगमाल राम लूखा ने अपने रेवड़ को खुले बाड़े में रखने के बजाए कच्चे मकान एवं छांद में बांध दिया था। लेकिन तूफानी हवाओं के कारण दिवार ढह गई एवं छांद व मलबा वहां बैठी भेड़ों के उपर गिर गया। मलबे में दब कर नौ भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई एवं कई घायल हो गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जालबसर में दिवार के नीचे दबने से नौ जीवों की मौत।

लिखमादेसर में पोल ध्वस्त, जीएसएस डूबा पानी में।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार के तूफान में गांव लिखमादेसर में भी व्यापक नुकसान हुआ है। गांव में बरसाती पानी जोहड़ पायतन में निकलने के बजाए जीएसएस की और बढ़ा व जीएसएस के सभी पोल दो-दो फीट पानी में डूब गए है। यहां प्रभूनाथ पुत्र सुगननाथ महिया के खेत में बिजली के पोल, कैंची आदि ध्वस्त हो गए। गांव एवं खेतों में बिजली की सप्लाई भी बाधित है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गावं लिखमादेसर में गिरे पोल, जमीन पर गिरे हाईटेंशन तार, बिजली बाधित।

गांव सुरजनसर में बेमानी हुआ राहत कैम्प।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सुरजनसर में सोमवार को महंगाई राहत कैम्प का आयोजन किया गया। लेकिन गांव में तूफानी बारिश के बाद बिजली गुल है और यह कैम्प एकदम बेमानी साबीत हो गया। गांव में ग्रामीणों के फोन तक चार्ज नहीं है एवं ऐसे में ईमित्र, फोटो स्टेट आदि मशिनरी नहीं चलने से कैम्प में कोई काम नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने लाईट सुचारू होने पर दूबारा कैम्प लगवाने की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कई गांवों में अगेती मूंगफली में होने लगी है गलन।

धनेरू में गिरा मकान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धनेरू में रविवार को हुई बारिश से गांव के ओमप्रकाश मेघवाल का मकान ढह गया। सरपंच मोहन स्वामी ने बताया कि मकान ढ़हने के बाद गरीब परिवार पर सर ढ़कने को भी जगह नहीं बची है एवं मदद के लिए प्रशासन को लिखा गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धनेरू में ओमप्रकाश मेघवाल का मकान ढहा।