May 21, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जून 2023। 19 वर्षीय बालिका मनोहरी का कबड्डी मे नेशनल स्तर पर चयन हुआ है वहीं समाजसेवी तोलाराम जाखड़ व आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा ने जाखासर पुराना में क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पढें दोनों खबरें एक साथ एक नजर में और देखें सभी फोटो भी।

19 वर्षीय छात्रा राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी में राजस्थान का नेतृत्व करेगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जून 2023। कालू रोड आड़सर रोड स्थित 19 वर्षीय छात्रा मनोहरी का कबड्डी में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। मनोहरी राजस्थान की टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। इस खबर से उनके स्कूल के स्टाफ सहित परिवार व गांव में उत्साह का माहौल है। सभी मनोहरी को नेशनल खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा देते हुए शुभकामनाएं दे रहें है। स्कूल के शारीरिक शिक्षक बेनीसर निवासी गणेश गोदारा ने बताया कि मनोहरी अब दिल्ली में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। गोदारा ने बताया कि मनोहरी ने अब तक श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन किया है और वे नेशनल में भी नाम रोशन करेगी।

जाखड़ ने काटा फीता, माचरा ने थामा बल्ला, प्रतियोगिता का उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज गांव जाखासर पुराना में ग्रामीणों द्वारा एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता का उद्घाटन समाज सेवी तोलाराम जाखड़ ने किया। यहां आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा ने बल्ला थामा व खेल प्रारंभ करवाया। कांग्रेसी नेता रामेश्वरलाल स्वामी सहित अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी। इस दौरान अतिथियों का सम्मान किया गया। उद्घाटन समारोह में ओमप्रकाश नाई, श्रवणराम नाई, भंवरलाल मेघवाल, मघुसिंह राठौड़, सुरेश कुमार मेघवाल सहित टीमों के खिलाड़ी व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छोटे से गांव की बालिका ने नेशनल स्तर पर रोशन किया नाम, मिल रही है शुभकामनाएं
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाखासर पुराना में हो रही क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया तोलाराम जाखड़ व विवेक माचरा ने
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माचरा ने थामा बल्ला, अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों का सम्मान किया।