May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-06-04 at 10.42.58 AM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2023। कांग्रेस के प्रदेश सहप्रभारी काजी निजामुद्दीन अपने दो दिवसीय दौरे पर बीकानेर आए। इस दौरान काजी ने कार्यकर्ताओं, नेताओं से मुलाकात की एवं राजस्थान में सरकार रिपीट के लिए सुझाव मांगे। शनिवार को क्षेत्र के कांग्रेसी नेता एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मूलाराम भादू ने अपने समर्थक कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बीकानेर सर्किट हाउस में काजी से विशेष मुलाकात की। भादू ने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में दौरे करने व सरकारी योजनाओं का प्रचार करने की विस्तृत रिपोर्ट काजी को देते हुए क्षेत्र के राजनीतिक हालातों की पूरी जानकारी दी। भादू ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को कांग्रेस का गढ़ बताते हुए कार्यकर्ताओं की आवाज को सुनकर निर्णय लेने से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत निश्चित बताई। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण, भीमसेना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र मेघवाल, नोखा पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चेतनराम सिहाग, पूर्व सूडसर ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू, चतराराम भादू, रामेश्वर जाखड़, हाजी मोहम्मद सिसोदिया, जगदीश गोदारा, सुगनाराम सिहाग, किशनाराम सिहाग आदि उनके साथ रहे एवं सभी ने काजी निजामुद्दीन का सहप्रभारी बनकर बीकानेर आने पर अभिनन्दन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी नेता मूलाराम भादू ने काजी निजामुद्दीन से मुलाकात कर क्षेत्र की राजनीति के बारे में चर्चा की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भादू ने उन्हें गांव गांव जाकर सरकार की योजनाओं के प्रचार की जानकारी दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के कार्यकर्ताओं ने काजी का अभिनंदन किया।