May 21, 2026
009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2023। आज सुबह एक 19 माह के बच्चे की दुःखद मौत की सूचना के बाद एक ओर दुःखद खबर कस्बे के बिग्गाबास से आई है। यहां दिवंगत ताराचंद सिखवाल का पुत्र 26 वर्षीय शुभम सिखवाल देर रात सड़क दुर्घटना में अकाल मौत का शिकार हो गया। दो भाइयों में छोटा शुभम अपनी विधवा माँ लाडला था और उसकी मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुभम जयपुर से मोटरसाइकिल पर श्रीडूंगरगढ़ आ रहा था और फतेहपुर के नजदीक हाइवे पर एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर ही शुभम के जीवन की डोर टूट गयी व सुबह 4 बजे परिजनों को दुर्घटना की सूचना मिली। परिजनों ने फतेहपुर थाने में मामला दर्ज करवाया व शव का अंतिम संस्कार श्रीडूंगरगढ़ में किया जा रहा है।