






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जून 2023। आज मुख्य बाजार में पहुंची पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्रवाईयां की जा रही है। थानाधिकारी अशोक विश्नोई के निर्देशों के बाद एएसआई रविन्द्र सिंह की अगुवाई में जवान मुख्य बाजार पहुंचे है। यहां गोपालदास स्वामी चौक पर बीच में खड़े एक ट्रक ने यातायात को बाधित किया जिसे पुलिस ने डांट कर हटवाया। वहीं बाजार में अलग अलग स्थानों पर बेतरतीब ढंग से खड़ी गाड़ियों व मोटरसाइकिलों को हटवाया जा रहा है। दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की हिदायत भी दी जा रही है। रविन्द्र सिंह ने बताया कि नागरिक स्वयं अपनी जिम्मेदारी समझे व किसी अन्य को असुविधा हो ऐसे काम ना करें अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर एसआई बलवीर सिंह भी पहुंचे है वहीं थानाधिकारी भी बाजार का जायजा ले रहें है और यातायात सुधार के लिए संभावनाओं की तलाश कर रहें है। बता देवें लचर यातायात व्यवस्था को दुरस्त करने की मांग सामाजिक संस्थाएं व सामाजिक कार्यकर्ता लगातार करते रहें है। समय समय पर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने बेहाल व्यवस्था व लंबे जाम के फोटो वीडियो सहित भी खबरें प्रकाशित कर इस समस्या के स्थाई समाधान मांग प्रशासन तक पहुंचाई है।





