May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-06-18 at 8.02.15 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2023। तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष पद पर मनीष नौलखा ने जैन संस्कार विधि से मंत्रोच्चार के साथ पद की निष्ठा का संकल्प लिया। सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी डॉ संपूर्णयशा के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप पुगलिया ने विधि संपन्न करवाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व समिति सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाई। इस दौरान साध्वी वृंद तेरापंथ समाज सहित समाज के अनेक नागरिक व महिला शक्ति उपस्थित रही। सभी ने पूरी कार्यकारिणी को बधाई दी व अध्यक्ष ने सभी का आभार जताते हुए पूरी निष्ठा से पद भार पर कार्य करने व तेरापंथ समाज हित में अपना योगदान देने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधि विधान से अध्यक्ष मनीष नौलखा ने ली शपथ।