May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-06-18 at 8.46.56 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2023। मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर कल भाजपा श्रीडूंगरगढ़ में महाआयोजन करेगी। आयोजन में श्रीडूंगरगढ़ भाजपाईयों सहित बीकानेर, लूणकरणसर, नोखा, कोलायत व खाजूवाला से भी भाजपा शामिल होने आएंगे। समारोह के मुख्यअतिथि भारत सरकार के कानून मंत्री व बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल होंगे। जिले भर के भाजपा नेता आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे तथा इस दौरान मेघवाल जनता को केंद्र की लोककल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से करेंगे। सांसद हेलीकॉप्टर से रूपादेवी खेल मैदान पर उतरेंगे। खेल मैदान पर हेलीपैड तैयार किया गया है तथा प्रशासन ने हेलीपैड का जायजा लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं में आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है। आयोजन की तैयारी में जुटे भाजपा नेता किशनाराम गोदारा ने बताया कि हाइवे पर विनोदगिरी गुसाईं फार्म हाऊस पर आयोजित शाही समारोह में पूरे उपखंड से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपनी भागीदारी निभाएंगे तथा इस दौरान सांसद का अभिनंदन भी किया जाएगा। पूरे आयोजन का लाइव श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया जाएगा जिससे उपखंड सहित जिले व राज्य स्तर पर भी भाजपा समर्थक आयोजन से जुड़ सकेंगे। आप भी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के प्रमुख आयोजनों व सभी खबरों से जुड़ने के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज को फॉलो जरूर करें और अपडेट रहें रह एक समाचार से।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शाही आयोजन की तैयारियां, नेताओं व कार्यकर्ताओं में उत्साह।