May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-06-18 at 7.35.57 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2023। लखासर टोल के आसपास के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवो को टोल मुक्त करने के लिए टोल मुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले धरना आज दूसरे दिन भी जारी रहा। विधायक गिरधारीलाल महिया ने धरने पर पहुंच कर ग्रामीणों की मांग को जायज बताते हुए धरने का समर्थन किया। मौके पर ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया और कल महापड़ाव डालने का ऐलान किया। समिति के संयोजक मांगीलाल गोदारा ने कहा कि ग्रामीणों मे आक्रोश बढ़ रहा है और शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो महापड़ाव से आगे की रूपरेखा बनाई जाएगी। समिति ने टोल पर पूरे स्टाफ की भी मांग की। धरने पर वरिष्ठ भाजपा नेता किशनाराम गोदारा, पूर्व प्रधान दानाराम भामू, भारतीय किसान संघ के तोलाराम जाखड़, आरएलपी नेता दानाराम घिंटाला, भाजपा की लकेश चौधरी, सेरूणा सरपंच भरतसिंह राठौड़,  प्रेमनाथ, पूर्व सरपंच समंदर से लालचंद, हडमान महाराज, सीताराम, जोधासर से ओमपाल सिंह, सुरेंद्र स्वामी, करणी सिंह, झंझेऊ से जेठुनाथ, सुरेंद्र सिंह, कालू सिंह, भोजास से बाबूसिंह, हडमान सिंह, दुसारना से मेगाराम, बाबूलाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक गिरधारीलाल महिया ने दिया धरने को समर्थन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा के वरिष्ठ नेता किशनाराम गोदारा भी धरने पर पहुंचे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धरने पर शामिल हुए बड़ी संख्या में ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक सक्रिय नेताओं ने धरनास्थल पर पहुंच कर धरने का समर्थन किया।