May 21, 2026
009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जून 2023। रात को घर में घुस कर दो जनों ने बहन की लज्जा भंग की और उसके भाई से मारपीट करते हुए उससे फोन व 20 हजार रूपए छीन लिए। परिवादी 19 वर्षीय पवन कुमार पुत्र भैराराम मेघवाल निवासी कालूबास ने इसी बास के सेठिया पुत्र मांगीलाल मेघवाल तथा कालूराम पुत्र हरूजी नायक के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी 14 जून की रात करीब 10.30 बजे नाजायज ढंग से उसके घर में घुसे। परिवादी ने विरोध जताया तो उसे गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। उसके बचाओ बचाओ का शोर करने पर उसकी बहन आई तो आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए व लज्जा भंग की। शोर सुनकर दुलाराम पुत्र कुंभाराम मौके पर आया तो उसे भी धमकाया व परिवादी को घसीट कर सड़क पर ले आए। उससे फोन व 20 हजार रूपए छीन लिए। पुलिस ने मामले की दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।