






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जून 2023। गुरूवार को पुलिस ने दो अलग अलग कार्रवाईयों में दो जनों को गिरफ्तार किया। एसआई वीरचंद ने राजकीय डागा स्कूल के पास धूम्रपान बेचते 46 वर्षीय भंवरसिंह निवासी बिग्गाबास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल भगवानाराम को सौंप दिया है। वहीं एसआई रविन्द्र ने कार्रवाई करते हुए 27 वर्षीय गोपाल पुत्र केसराराम जाट निवासी बापेऊ को संगीन अपराध करने से रोकने के लिए गिरफ्तार कर लिया है।



