






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जून 2023। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने आज क्षेत्र भर में व्यापक कार्रवाईयां की और 18 जनों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि एसआई बलवीरसिंह, एसआई वीरचंद व हेड कांस्टेबल हवासिंह, एएसआई रविन्द्रसिंह, एएसआई पूर्णमल, हेड कांस्टेबल सुरेश गुर्जर, हेड कांस्टेबल आवड़दान, हेड कांस्टेबल भगवानाराम व बलवीरसिंह की अगुवाई में 7 टीमों का गठन किया गया। विश्नोई ने बताया कि इस दौरान की कार्रवाईयों में आबकारी एक्ट में एक जने को अरेस्ट किया गया तथा स्थाई वारंटी 6 तथा 151 में 11 जनो को गिरफ्तार किया गया है।
30 पव्वे जब्त कर एक को किया गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसआई वीरचंद की अगुवाई में हेड कांस्टेबल हवासिंह, कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह की टीम बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा व इंदपालसर बड़ा की ओर रवाना हुए। सुबह 8 बजे बिग्गा की आम गली से अवैध शराब के साथ आरोपी रामेश्वर बावरी को गिरफ्तार किया। आरोपी से 30 पव्वे देशी शराब जब्त किए व मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
151 में 11 जने गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वहीं अनेक आपराधिक प्रकरणों में आरोपियों को 151 में गिरफ्तार किया गया। एसआई बलवीरसिंह तथा हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश बिश्नोई से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनियासर गोदारान के हजारीराम जाट और तोलाराम जाट, केऊ पुरानी का किशनाराम बावरी, कालूबास निवासी मुन्नीराम जाट, पुनंदलसर निवासी भूपेन्द्र उर्फ भूपसा राजपूत, ठुकरियासर निवासी कालूराम जाट, कल्याणसर नया निवासी हनुमानाराम जाट, बाना निवासी भागीरथ जाट, रीड़ी निवासी लेखराम जाट, वसुंधरा नगर मक्खनसिंह वनबावरी, बाना निवासी रामेश्वर जाट को गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ में 6 स्थाई वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया। सोनियासर मिठिया निवासी दानाराम मेघवाल व मोमासर निवासी दोलतराम सांसी, इंदपालसर निवासी राजूराम मेघवाल, बापेऊ निवासी गोपालराम जाट, कुंतासर निवासी श्रीकृष्ण जाट व समुंद्रराम जाट को गिरफ्तार किया गया। बता देवें पूरे प्रदेश में व बीकानेर रेंज में आज पुलिस ने विभिन्न कार्रवाईयों को अंजाम देते हुए विभिन्न मामलों में अनेक अपराधियों को पकड़ा है।



