






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जून 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से एक्सप्रेस न्यूज प्रथम में पढें आज सुबह की खास तीन खबरें पढें एक साथ। तोलियासर में हो रही अव्यवस्थाओं से ग्रामीण परेशान है और इस समस्या के समाधान की लगातार मांग प्रशासन से कर रहें है। 151 में शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया और एक युवा को जिम्मेदारी मिलने पर साथियों ने उत्साह जताया।
तोलियासर में उमड़े दर्शनार्थी, अव्यवस्थाओं से परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्ल पक्ष व रविवार को आज तोलियासर के श्रीभैरव मंदिर में बड़ी संख्या में दर्शनार्थी पहुंचे है। श्रद्धालुओं ने बाबा को धोक लगाकर मन्नतें मांगी। इस दौरान भारी भीड़ से मुख्य मार्ग वाहनों से अट गया जिससे ग्रामीण भारी परेशानी का सामना कर रहें है। सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह राजपुरोहित ने बताया कि मंदिर उपखंड प्रशासन के अधीन है और रविवार और शुक्ल पक्ष की बारस, तेरस, चौदस को यहां भारी भीड़ से अत्यधिक अव्यवस्था खड़ी हो जाती है। सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अनेकों बार इस संबंध में उपखंड प्रशासन को व्यवस्था संबंधी पत्र दिया गया है परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बता देवें इस प्रसिद्ध धाम के मेले में व भीड़ के दौरान चोरी सहित अनेक अपराध भी लगातार बढ़ रहें है। ग्रामीणों ने कहा कि रोजाना नहीं तो कम से कम प्रशासन को भीड़ वाले दिन तो एक या दो गार्ड की नियुक्ति मंदिर में करनी चाहिए। ग्रामीणों ने बेपरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गत वर्ष मेले के दौरान एक युवक की हत्या का प्रकरण हो जाने के बावजूद प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया है।
151 में एक जने को किया गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने शनिवार को संगीन अपराध रोकने के लिए एक जने को 151 में गिरफ्तार कर लिया। हेड कांस्टेबल बलवीरसिंह ने कार्रवाई करते हुए 23 वर्षीय गिरधारीलाल पुत्र लीलुराम भाट को गिरफ्तार कर लिया।
एबीवीपी के वर्ग में सुरेश को मिली जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोधपुर प्रांत का अभ्यास वर्ग श्रीगंगानगर के जुबिन कॉलेज में पूर्ण हुआ है। इस वर्ग में श्रीडूंगरगढ़ के गांव पूनरासर के युवा सुरेश सैन को कार्यालय प्रमुख की जिम्मेदारी निभाई। युवक को स्थानीय सदस्यों ने निष्ठापूर्वक दायित्व निर्वहन के लिए बधाई दी।





