






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2023। विधायक गिरधारीलाल महिया ने सोमवार को गांव सूडसर के महंगाई राहत शिविर में पहुंचकर अधिकारियों को आमजन की राहत के लिए त्वरित ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। यहां सावंतसर, लिखमीसर, पूनरासर के ग्रामीण भी कैंप में अपने कार्य करवाने पहुंचे। महिया ने सरकार की उपयोगी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देते हुए इन योजनाओं में जुड़कर इनका लाभ लेने की बात कही। सभी स्थानों पर ग्रामीणेां को गारंटी पत्र वितरित किए गए। इस दौरान उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी, नायब तहसीलदार रतनलाल, बीडीओ रामचंद्र जाट, सरपंच प्रतिनिधि कालूराम मेघवाल मौजूद रहें। ग्रामीणों ने महिया का स्वागत किया व तोलूराम मेघवाल, भगवानाराम भादू, अशोक शर्मा, मोहन भादू, लाल सारण, भागीरथ खिलेरी सहित पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी व बिजली, पानी व चिकित्सा विभाग से अधिकारी मौजूद रहें।

बेटी को बिठाया घोड़े पर, निकाली बिंदौली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में गणेशाराम मेघवाल ने अपनी पुत्री को घोड़े पर बिठाकर बिंदौली निकाली। पूरे परिवार ने इस नवाचार में भाग लेते हुए धूमधाम से नाचते गाते बिंदौली में भाग लिया। गणेशाराम ने कहा कि समाज में बेटा बेटी की समानता की बात कहने से नहीं बल्कि अपने घर से ही इसे मानने की शुरूआत करने की जरूरत है। गणेशाराम के एक बेटे व एक बेटी का विवाह आज संपन्न हुआ और रिश्तेदारों ने नई पहल की सराहना की।

बचाए मोर के प्राण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लोढेरा में कुत्तों ने एक मोर को घायल कर दिया। यहां ग्रामीण परताराम गोदारा व रामलाल सोनी ने कुत्तों से मोर को बचाया व उसे पशु चिकित्सालय लेकर आए। डॉक्टर से मोर का प्राथमिक उपचार करने के बाद मोर को वन विभाग को सौंप दिया।




