






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीकानेर दौरे से क्षेत्र में राजनीतिक हलचलें तेज हो गई है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी बीकानेर में नाल एयरपोर्ट पर पहुंची है एवं वहां पर श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक किशनाराम नाई के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। नाई के पौत्र आशीष जाड़ीवाल ने राजे को बुके देकर अभिनंदन किया व इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री नितिन नाई, शंकरलाल ओझा, रूपनाथ सिद्ध, पूर्णमल स्वामी, केके जांगीड़ आदि भी साथ रहे। अभिनंदन के दौरान वसुंधरा राजे ने पूर्व विधायक किशनाराम नाई के स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं क्षेत्र में सक्रिय रहने को कहा।




