May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-07-16 at 12.33.54 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जुलाई 2023। सिंधी समाज में आज से धर्म ध्वजारोहण के साथ झूलेलाल चालीहो महोत्सव प्रारंभ हुआ है। 25 अगस्त तक 40 दिन धार्मिक उत्सव मनाया जाएगा। आज सिंधी मंदिर में सुबह 6 बजे कलश यात्रा निकाली गई व शहर में खुशहाली की प्रार्थनाएं की गई। सिंधी पंचायत अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनानी ने बताया कि रोजाना सबह 6 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी व शाम 7.30 बजे से 9 बजे तक भजन कीर्तन व झूलेलाल चालीहो, अरदास, आरती का आयोजन होगा। गुरनानी ने बताया कि इस दौरान भोग प्रसाद, साध संगत के आयोजन भी किए जाएंगे। मंत्री अशोक वासवानी ने समाज के प्रति परिवार से कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया। रवि रिझवानी ने बताया कि आज पहले दिन कलशयात्रा के बाद मंदिर में ध्वजारोहण कर झूलेलाल के जयकारों के साथ उत्सव प्रारंभ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सिंधी समाज की महिलाएं व बच्चों, युवाओं ने बुजुर्गों सहित आयोजन में भाग लिया।