






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने संगीन अपराध करने से रोकने के लिए 151 में गिरफ्तार कर लिया। हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार गुर्जर ने बताया कि 16 जुलाई को दो अलग अलग कार्रवाई में करते हुए 50 वर्षीय लिछमणराम पुत्र कुंभाराम नायक निवासी कुंतासर तथा 30 वर्षीय लालचंद पुत्र शंकरलाल नाई निवासी कितासर भाटियान को गिरफ्तार किया गया। दोनों को जमानत पर रिहा किया गया।



