






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जुलाई 2023। नेशनल हाइवे पर तेजा गार्डन के पास एक मोटरसाइकिल सवार को पीछे से आ रही एक एसयूवी ने टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। सेरूणा थाने में तैनात एएसआई चेनदान ने बताया कि बुधवार को हुई दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार 45 वर्षीय राजाराम पुत्र बजरंगदास स्वामी निवासी तेजरासर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने 108 एंबुलेंस से घायल को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां बुधवार को ही ईलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई ने एसयूवी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है व मामले की जांच एएसआई चेनदान को दी गई है।



