August 30, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जुलाई 2023। सेरूणा पुलिस के हेड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद ने बुधवार दोपहर ढाई बजे गांव दुलचासर पहुंच कर दो आरोपियों को झगड़ा करते दो जनों को गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया। जगदीश प्रसाद ने बताया कि कंट्रोल रूम से गांव दुलचासर में झगड़ा होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे और 20 वर्षीय कोजाराम नायक निवासी झाडेली तथा 30 वर्षीय ओमप्रकाश नायक निवासी दुलचासर झगड़ते मिले। दोनों से समझाईश का प्रयास किया परंतु नहीं माने तो गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया।