






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2023। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर आरएलपी ने युद्ध स्तर पर तैयारियां प्रारंभ करते हुए भाजपा व कांग्रेस को चुनौती देने की रणनीति बना ली है। जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में सोमवार को प्रदेश स्तरीय विशाल सम्मेलन का आयोजन किया गया। रालोपा के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने प्रदेश भर में 50 लाख सदस्यों को जोड़ने का आह्वान करने के साथ सदस्यता अभियान प्रारंभ किया है। श्रीडूंगरगढ़ अंचल के आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा को सदस्यता अभियान के तहत बीकानेर संभाग का सह संयोजक नियुक्त किया गया है। माचरा ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में विपक्ष की भूमिका आरएलपी ने ही निभाई है और अब संगठन द्वारा गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंच कर सदस्य जोड़ें जाएंगे। जयपुर में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में प्रदेश भर के आरएलपी नेताओं ने भाग लिया और पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।





