August 29, 2026
010101

तेरापंथी सभा की वार्षिक साधारण सभा संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीजैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा श्रीडूंगरगढ़ के सत्र 2022-2023 की वार्षिक साधारण सभा तेरापंथ सभा भवन के रम्भा माता सभागार में सभा अध्यक्ष विजयराज सेठिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से बैठक प्रारंभ हुई और सहमंत्री हरीश डागा ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया। अध्यक्ष ने सभी का स्वागत किया व मंत्री पवन कुमार सेठिया ने सत्र 2023-23 के कार्यक्रमों का ब्यौरा दिया व प्रतिवेदन प्रस्तुति दी। कोषाध्यक्ष महेन्द्र कुमार मालू ने आय व्यय का ब्यौरा व तुलन पत्र प्रस्तुत किया जिसकी सदन ने पुष्टि की। सदस्य अशोक झाबक के लिखित दो प्रस्तावों पर सदन में चर्चा हुई। जिसपर निर्णय हुआ कि आजीवन सदस्यता शुल्क में फिलहाल वृद्धि नहीं की जाएगी। संवत्सरी के दूसरे दिन सामूहिक पारणा समारोह का आयोजन तेरापंथी सभा के नेतृत्व में तेयुप व महिला मंडल के सहयोग से मनाया गया। माणकचंद डागा ने प्रवासी बंधुओं को सभा से जोडने की बात कही। इस दौरान बड़ी संख्या में सभा सदस्य उपस्थित रहें और मंत्री पवन कुमार सेठिया ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ सभा की साधारण सभा की वार्षिक बैठक संपन्न हुई।

बस से गिर गया जरूरी सामान का बोरा, परेशान मालिक ने की मदद की अपील।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार शाम बीकानेर से शाम 7.30 बजे रवाना होकर सरदारशहर जा रही निजी बस की छत पर रखा एक बोरा सामान बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ के बीच कहीं गिर गया। बोरे के मालिक बीरमसर निवासी गोपालराम ने बताया कि बोरे में कुछ जरूरी सामान है। इसे ढूंढने के लिए मालिक परेशान हो रहा है और पाठकों से मदद की अपील की है। गोपालराम ने कहा कि अगर किसी पाठक को बोरा मिले तो वह 9950005057 नबंर पर संपर्क कर जानकारी देवें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस बस से गिरा गोपालराम के जरूरी सामान का बोरा, ढूंढने में मदद की अपील की।

झंझेऊ में किया पौधारोपण, लगाए जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंचल के गांव झंझेऊ में जसनाथजी की बाड़ी में बुधवार को जयपुर में 19 अगस्त को जयपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का निमंत्रण देने समिति सदस्य पहुंचे। यहां सिद्ध समाज के लोगों ने जसनाथजी के जयकारे लगाते हुए पोस्टर का विमोचन किया। सांवरनाथ सिद्ध ने बताया कि सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर जसनाथजी की शिक्षाओं के प्रसार की बात कही। सभी ने मिलकर बाड़ी में पौधारोपण किया। इस दौरान समिति सदस्यों के साथ झंझेऊ के ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार शाम झंझेऊ में जसनाथजी की बाड़ी में हुआ आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किया पौधारोपण।