May 20, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2023। मेवात में हुई हिंसा के बाद राजस्थान में भी सरकार ने अलर्ट जारी किया और जगह जगह घटना का विरोध प्रदर्शन करते अनेक संगठन नजर आ रहें है। आज श्रीडूंगरगढ़ उपखंड कार्यालय के सामने विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आतंक का पुतला फूंका और दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। सदस्यों ने राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उपद्रवियों द्वारा गोलियां चलाने व पत्थर बरसा कर आगजनी करने, पांच लोगों के मारे जाने, की घटना की निंदा की। विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी ने कहा कि जिहादी क्रूरता का विरोध चारों ओर हो रहा है और आमजन में इसके प्रति रोष है। इस दौरान बजरंग दल वासुदेव सारस्वत, प्रखंड मंत्री संतोष बोहरा, भंवरलाल दुगड़, कैलाश पालीवाल, लक्ष्मण सिद्ध, कालीचरण, भारत जोशी, विकास, महेंद्र राजपूत, मूलचंद पालीवाल, सुनील पेड़ीवाल, मूलनाथ सिद्ध, ओमप्रकाश, घनश्याम बिहानी, गोविंद सारस्वत, प्रशान्त पारीक, कैलाश राजपूत, दीपक हिन्द, श्याम सुंदर तिवाड़ी, प्रभुदयाल, गोपाल कायल, महेन्द्र राजपूत सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विहिप व बजरंग दल के सदस्यों ने जलाया आतंक का पुतला।