






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2023। शनिवार को ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा। गांवो में टीमों का खेल अभ्यास जारी है। क्षेत्र के गांव रीड़ी में कबड्डी खेल मैदान पर आज सुबह वाह बडा वाह की गूंज सुनाई दी। खेल ओलंपिक के खिलाड़ियों को मिली टीशर्ट में बुजुर्गों में बचपन सा जोश नजर आ रहा है। जब बुजुर्ग चुन्नीलाल जाखड़ ने मैदान पर कबड्डी कबड्डी करते हुए रेड डाली तो युवाओं ने जमकर हूटिंग की। गांव में जबरदस्त उत्साह का माहौल बना हुआ है और युवक, युवतियां व बुजुर्ग कबड्डी, खो खो खेल की तैयारी में व्यस्त है। बुजुर्गों ने कहा कि मोबाइल के जमाने में युवा व बच्चें खेलों के प्रति जागरूक होकर अपने शरीर पर ध्यान देवें और वे जाने की हमारे जमाने में मजबूत शरीर का राज ये खेल ही थे। स्कूल के व्याख्याता श्रवण कुमार साहू ने अभ्यास मैच खिलवाए व आसुराम जाखड़, हड़मानराम जाखड़, रामेश्वरलाल जाखड़, जैसाराम जाखड़, मोहनराम जाखड़, हरखाराम जाखड़, रामूराम जाखड़, मोहनलाल कालवा, धनराज हरडू मैदान में खेलें और अनेक दर्शक व खिलाड़ी उपस्थित रहें। गांव लखासर, सोनियासर मिठिया उदरासर, गंगाजल मोहता राउप्रावि, श्रीडूंगरगढ सहित सभी गांवो में खेलों के अभ्यास मैच जारी है। कहीं टीमों का बंटवारा किया जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ में भी आज राबाउमावि में महिला खिलाड़ियों को ओलंपिक ड्रेस दी जा रही है। खेलों के रंग में गांवो व श्रीडूंगरगढ़ का माहौल खेलमय नजर आ रहा है। नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देखें बुजुर्गों के उत्साह को लाइव-










