May 20, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2023। शनिवार को ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा। गांवो में टीमों का खेल अभ्यास जारी है। क्षेत्र के गांव रीड़ी में कबड्डी खेल मैदान पर आज सुबह वाह बडा वाह की गूंज सुनाई दी। खेल ओलंपिक के खिलाड़ियों को मिली टीशर्ट में बुजुर्गों में बचपन सा जोश नजर आ रहा है। जब बुजुर्ग चुन्नीलाल जाखड़ ने मैदान पर कबड्डी कबड्डी करते हुए रेड डाली तो युवाओं ने जमकर हूटिंग की। गांव में जबरदस्त उत्साह का माहौल बना हुआ है और युवक, युवतियां व बुजुर्ग कबड्डी, खो खो खेल की तैयारी में व्यस्त है। बुजुर्गों ने कहा कि मोबाइल के जमाने में युवा व बच्चें खेलों के प्रति जागरूक होकर अपने शरीर पर ध्यान देवें और वे जाने की हमारे जमाने में मजबूत शरीर का राज ये खेल ही थे। स्कूल के व्याख्याता श्रवण कुमार साहू ने अभ्यास मैच खिलवाए व आसुराम जाखड़, हड़मानराम जाखड़, रामेश्वरलाल जाखड़, जैसाराम जाखड़, मोहनराम जाखड़, हरखाराम जाखड़, रामूराम जाखड़, मोहनलाल कालवा, धनराज हरडू मैदान में खेलें और अनेक दर्शक व खिलाड़ी उपस्थित रहें। गांव लखासर, सोनियासर मिठिया उदरासर, गंगाजल मोहता राउप्रावि, श्रीडूंगरगढ सहित सभी गांवो में खेलों के अभ्यास मैच जारी है। कहीं टीमों का बंटवारा किया जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ में भी आज राबाउमावि में महिला खिलाड़ियों को ओलंपिक ड्रेस दी जा रही है। खेलों के रंग में गांवो व श्रीडूंगरगढ़ का माहौल खेलमय नजर आ रहा है। नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देखें बुजुर्गों के उत्साह को लाइव-

https://fb.watch/mciz4Tn5YR/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज सुबह बालिका विद्यालय में बालिका खिलाड़ियों को वितरित की ओलंपिक ड्रेस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में जमा खेल का रंग, अभ्यास मैच जारी है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खिलाड़ियों को ड्रेस वितरित की जा रही है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लखासर में खेल अभ्यास में जुटे युवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाजल मोहता राउप्रावि में बालिकाएं कर रही है खेल अभ्यास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर मिठिया के शहीद हेतराम गोदारा राउमावि में पीटीआई उर्मिला सिंह करवा रही है खेल अभ्यास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेलों का जोश व उत्साह नजर आया बालिकाओं में भी, सोनियासर मिठिया में अभ्यास कर रही है बालिकाएं।