May 20, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2023। कांग्रेस में सियासत तेज हो गई है और कल तेजा मंदिर में आयोजित होने वाली कांग्रेस की आमसभा में अनेक समीकरण बनते बिगड़ते नजर आएंगे। पूरे अंचल में हर गांव में सभा की ही चर्चा हो रही है। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा सभा को सफल बनाने के लिए पूरजोर प्रयासों में जुट गए है। गोदारा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष के साथ अनेक कांग्रेसी दिग्गजों के आने की उम्मीद है। गोदारा के निवास पर गांवो के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की लिस्टें बनाई गई है और उन सभी से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संपर्क साधा जा रहा है। ग्रामीण अंचल के जनप्रतिनिधियों को अपने अपने गांवो से सभी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को लेकर आने की बात कही गई है। पूर्व विधायक के आवास पर प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, कन्हैयालाल सोमाणी, राधेश्याम सारस्वत, मूलाराम थोरी, अजीज सब्जिफरोश, प्रदीप पुरोहित, मनोज दरक, मनोज सोमाणी व राजेश मण्डा एक एक गांव के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को फोन करने में जुटें हुए है। नेता प्रतिपक्ष मनोज पारख ने बताया कि स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में सभा को लेकर उत्साह है। वहीं तेजा मंदिर में सभा के लिए पांडाल में सज रहा है। अनेक कार्यकर्ता पांडाल की तैयारियों में व्यस्त है वहीं अनेक कार्यकर्ता सभी मेहमानों के लिए भोजन पानी की व्यवस्था करने में जुटें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक के आवास पर कार्यकर्ता जुटें है संपर्क में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने संभाली आयोजन की कमान, स्वयं ले रहें है तैयारियों का जायजा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेजा मंदिर में कल सुबह 10 बजे होगी कांग्रेसी सभा, सज रहा है पांडाल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांडाल के साथ मेहमानों के भोजन, पानी की व्यवस्थाएं भी की जा रही है।