






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2023। आज राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक का जोश व उत्साह क्षेत्र के अंचल में नजर आया। पांच दिवसीय इस आयोजन में सैंकड़ो स्कूली छात्र छात्राओं के साथ हर आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहें है। आज गांव सेरूणा, सत्तासर, कल्याणसर नया व कल्याणसर पुराना, उदरासर, सेरूणा, मोमासर सहित गांव रीड़ी, बाना, ऊपनी, लखासर, बिग्गा, पुदंलसर, लिखमीसर, सोनियासर मिठिया, बिग्गा, पुनंदलसर, बेनीसर में जोरदार उद्घाटन समारोह हुए। सरपंचों ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किए व प्रधानाचार्यों ने आभार जताया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और अनेक अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढाया। गांव का नाम राज्य स्तर तक रोशन करने की बात बुजुर्गों ने कही। आप भी नीचे दी गई फोटो के साथ पढें खबर, देखें आज का विशेष वीडियो कल्याणसर पुराना से।
https://fb.watch/me8kXIaNi_/?mibextid=Nif5oz




















