May 20, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2023। ये खबर सेरूणा थाने से आई है जहां एक पुलिस कार्रवाई में अवैध शराब जब्त की है। पुनरासर चौराहा पर एएसआई राजकुमार ने टीम के साथ शुक्रवार देर रात कार्रवाई को अंजाम दिया। राजकुमार ने बताया कि यहां आसुराम निवासी सेरूणा पुलिस को देखकर अंधेरे में भाग खड़ा हुआ। आरोपी द्वारा छोड़े गए कट्टे को जब्त किया जिसमें 42 पव्वे अवैध देशी शराब पाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल मनोज कुमार को दी गई है।