May 20, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2023। आज राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक का जोश व उत्साह क्षेत्र के अंचल में नजर आया। पांच दिवसीय इस आयोजन में सैंकड़ो स्कूली छात्र छात्राओं के साथ हर आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहें है। आज गांव सेरूणा, सत्तासर, कल्याणसर नया व कल्याणसर पुराना, उदरासर, सेरूणा, मोमासर सहित गांव रीड़ी, बाना, ऊपनी, लखासर, बिग्गा, पुदंलसर, लिखमीसर, सोनियासर मिठिया, बिग्गा, पुनंदलसर, बेनीसर में जोरदार उद्घाटन समारोह हुए। सरपंचों ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किए व प्रधानाचार्यों ने आभार जताया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और अनेक अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढाया। गांव का नाम राज्य स्तर तक रोशन करने की बात बुजुर्गों ने कही। आप भी नीचे दी गई फोटो के साथ पढें खबर, देखें आज का विशेष वीडियो कल्याणसर पुराना से।

https://fb.watch/me8kXIaNi_/?mibextid=Nif5oz

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कल्याणसर पुराना में आज जबरदस्त जोश व उत्साह ओलंपिक का नजर आया। गांव की महिलाएं, बुजुर्ग व युवा खिलाड़ी मैदान पर खेलने उतरे और जमकर आनंद लिया। सरपंच प्रतिनिधि ताजुराम व प्रधानाचार्य लेखराम ने दीप प्रज्ज्वलन कर उद्घाटन किया। पीटीआई अमर सिंह ने बताया कि 97 वर्ष के पन्नाराम मेघवाल भी खेल मैदान पर आए और कबड्डी की रेड डालकर बुजुर्गों के मैच का उद्घाटन किया। महिलाओं की रस्सा कस्सी में जबरदस्त उत्साह नजर आया व खूब हूटिंग हुई। इस दौरान स्कूल स्टाफ रामलाल हरडू, बनवारीलाल, कमला, कविता, पूजा सहित ग्रामीण पेमाराम, धूडाराम, रखाराम, गौशाला अध्यक्ष भगवानाराम व अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत सेरूणा के राउमावि के प्रागंण में सरपंच प्रतिनिधि रणवीरसिंह राठौड़ ने खेलों का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। उपसरपंच भागुनाथ सिद्ध ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की व प्रधानाचार्य मृदुला चौधरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभी का स्वागत किया। इस दौरान शारीरिक शिक्षक उम्मेद सिंह बिठू, मांगीलाल ने शपथ दिलवाई। खेल प्रभारी किरन स्वामी, हजारी बाना, जगदीश, रामगोपाल, मुखराम गोदारा, भंवरलाल चील सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, खिलाड़ी मौजूद रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।गांव सत्तासर में सरपंच सुनील मलिक ने किया उद्घाटन और खिलाड़ियों सहित बड़ी मौजिज ग्रामीण मौजूद रहें। अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय लिया व स्कूल स्टाफ ने आयोजन संबंधी व्यवस्थाएं संभाली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कल्याणसर नया में सरपंच जेठीदेवी ने फीता काट कर खेलो का उद्घाटन किया। जेठीदेवी ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने की बात कही व इस दौरान वे उद्घाटन मैच के खिलाड़ियों से परिचय भी लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। स्कूल स्टाफ व मौजिज ग्रामीण भी मौजूद रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कीतासर बिदावतान में सरपंच सांवरमल मेघवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर खेल ओलंपिक का उद्घाटन किया। स्कूल को गुब्बारों से सजाया गया और प्रधानाध्यापक लोकेश मीणा ने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने की प्रेरणा देते हुए सभी का आभार जताया। इस दौरान शेराराम नैण, मेघराज व्यास, ओमप्रकाश राव, पृथ्वीराज व्यास, तिलोक व्यास, इंद्रसिंह राठोड़, जमनाराम मेघवाल, दुर्गाराम मेघवाल सहित अनेक मौजिज ग्रामीण व स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में ग्रामीण ओलंपिक का उद्घाटन सरपंच किशन गोदारा ने किया व पीओ सुषमा सेन ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी। खिलाड़ियों ने शपथ ली व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान रामकुमार शर्मा, दुलाराम गोदारा, तोलाराम गोदारा, सुरजाराम शर्मा आदि मौजूद रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में आज खेल ओलंपिक का उद्घाटन मुख्य अतिथि दानाराम भांमू, उपसरपंच जुगराज संचेती ने ध्वजारोहण करके किया। भांमू ने खिलाड़ियों को स्वस्थ रहने की प्रेरणा दी व सद्भाव के साथ खेलने की प्रेरणा दी। कांस्टेबल अनिल, खेल आयोजन में आर्थिक सौजन्य देने वाले जगदीश बेरा, प्रधानाचार्य मुकेश मीणा, प्रधानाचार्य इंदिरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज संचेती, चिकित्सा विभाग से डॉ लीलाधर, नर्सिंग ऑफिसर राजेंद्र, कमल संचेती, ओमप्रकाश इन्दोरिया, जितेंद्र माली सहित अनेक ग्रामीण व स्कूलों का स्टाफ मौजूद रहा। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी व खिलाड़ियों ने मैच खेले।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धनेरू में सरंपच मोहन स्वामी ने उद्घाटन करते हुए खिलाड़ियों का परिचय लिया। स्वामी ने खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी। स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा व मौजिज ग्रामीण भी उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव इंदपालसर सांखलान में मुख्य अतिथि जैसाराम सहू ने उद्घाटन किया। इस दौरान चतरदास, मेघाराम तावनिया, ओमसिंह साँखला, भेराराम हीरावतान, प्रधानाचार्य ओमनाथ सिद्ध, देवीलाल बाना, सुनील पुनिया, प्रभात, बसंत जाखड़, भगवानाराम मेघवाल, हनुमानसिंह, मोहित कुमार सहित अनेक खिलाड़ी मौजूद रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव देराजसर के राउमावि के खेल मैदान में सरपंच गोविंद राम मेघवाल ने खेलों का उद्घाटन किया। प्रधानाचार्य मीना खत्री व शारीरिक शिक्षक कुलदीप पूनिया ने सभी उपस्थित ग्रामीणों का स्वागत किया। इस दौरान शिक्षक विनोद मोदी, बजरंग कुम्हार, इंदुला, इंदू बाला, विद्या, निर्मला सहित मौजिज ग्रामीण हड़माना राम, रिखाराम लेघा व भंवरलाल स्वामी शामिल रहे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में खेल ओलंपिक में शामिल हुए बड़ी संख्या में विद्यार्थी, खेले खेल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पुनंदलसर में खिलाड़ियों ने खेले खेल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमीसर में बालिकाओं के बॉलीवाल मैच से हुआ ओलंपिक का उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बेनीसर में उद्घाटन के साथ खेले खिलाड़ियों ने मैच, अतिथियों ने बढाया हौसला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर मिठिया में रस्साकस्सी का जबरदस्त उद्घाटन मैच हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जाखासर में खेल उद्घाटन में केऊ के साथ जाखासर का मैच खेला गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव नौसरिया में सरंपच पूर्णाराम राणा ने किया उद्घाटन, खेले खिलाड़ी, अतिथियों ने बढाया खिलाड़ियों का हौसला।