May 20, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2023। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे तो अनेक नागरिकों ने अपनी मांगे पूरी करने के लिए उन्हें मांगपत्र सौंपे। कांग्रेसी नेताओं के स्वागत समारोह से इतर मुख्य बाजार रूघनाथ सैनी परिवार ने प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत कर सरकार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए आभार भी जताया। आप सभी खबरें पढें एकसाथ एक नजर में।

कालबेलिया जाति को भूमि आवंटन करने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जोगी कालबेलिया जाति के लिए सार्वजनिक भवन निर्माण करवाने के लिए भूमि आवंटन की मांग घुमन्तु अर्द्धघुमन्तु जाति उत्थान समिति ने उठाई। समिति के जिलाध्यक्ष मखननाथ ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 5000 से अधिक कालबेलिया आबादी निवास कर रही है। ऐसे में घुमन्तु जाति के लिए भूमि आवंटन प्रमुखता से किया जाए।

वार्ड 1 में अंबेडकर भवन का निर्माण करवाने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा को ज्ञापन देते हुए कालू बास के वार्ड 1 में अंबेडकर भवन बनवाने की मांग की गई। पार्षद मंगतूराम मेघवाल ने बताया की वार्ड में अधिकांश श्रमिक व बीपीएल परिवार रहते है। जिन परिवारों के लिए विवाह आदि समारोहों में महंगे भवन किराए पर लेना संभव नहीं है। यहां अंबेडकर भवन का निर्माण होने से मोहल्ले वासियों को राहत मिल सकेगी। पूर्व पार्षद नानूराम ने मेघवाल समाज श्मशान की चारदीवारी बनवाने की भी मांग की। इस दौरान मदनलाल, लालाराम, रामरख, गिरधारी, राकेश, मांगीलाल, हनुमान, सुनील, विक्रम, कोजूराम मौजूद रहें।

शहीद भगतसिंह की स्मृति को चिरस्थायी बनाने की मांग उठाई युवाओं ने।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भीम आर्मी की युवा टीम ने प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा को पत्र देते हुए श्रीडूंगरगढ़ शहर में शहीद भगतसिंह चौक बनवा कर उनकी मूर्ति स्थापित करने की मांग की। युवाओं ने बताया इससे युवा पीढ़ी जाति, धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा ले सके। इस दौरान संदीप जयपाल की अगुवाई में युवा मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भीम आर्मी की युवा टीम के प्रतिनिधि ने मंच पर सौंपा ज्ञापन।

डोली भूमि पर खातेदारी देने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भू-राजस्व मंत्री रामलाल जाट के नाम ज्ञापन देते हुए डोली भूमि की खातेदारी पुजारी के नाम देने की मांग की। पुजारी कल्याण बोर्ड का गठन करने व पुजारी वर्ग को वेतन देने की मांग उठाई। इस दौरान दौरान डोली भूमि उत्पीड़न ग्रामीण किसान संघ के अध्यक्ष सूडसर निवासी मांगीलाल स्वामी ने बताया कि ये समस्या गंभीर है जिस पर सरकार को प्रमुखता से ध्यान देना चाहिए क्योंकि 22 लाख पुजारी व उनके परिवार इस हक के लिए बुरी तरह परेशान हो रहें है। इस दौरान कांग्रेस सूडसर ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम भादू व निजी स्कूल संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मूलचंद स्वामी मौजूद रहें।

कार्यों के लिए दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा जब श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे तो मुख्य बाजार में रघुनाथ प्रसाद, तेजकरण, बलराम सैनी ने उनका स्वागत किया। रोहित सैनी ने बताया कि इस दौरान उपस्थित परिजनों व व्यापारियों ने राज्य सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों के लिए डोटासरा को बधाई दी व आभार जताया। रूघनाथ सैनी ने सरकार के कार्यों की प्रशंसा की तो डोटासरा ने सरकार रिपीट करवाने में एक एक कार्यकर्ता के प्रयास शामिल करने की बात कही। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा भी डोटासरा के साथ मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। व्यापारी व कांग्रेसी समर्थक रूघनाथ सैनी परिवार किया डोटासरा का स्वागत, दी शुभकामनाएं।