






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2023। जमीन के विवादों में लगातार नए मामले सामने आ रहें है। जमीन पर कब्जा करने के इरादे से खेत में घुसना व तोड़ फोड़ कर सीमाबंदी की तार पट्टी चोरी करने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव गुंसाईसर बड़ा निवासी 45 वर्षीय श्यामसुदंर पुत्र चंद्रदास स्वामी ने भुराराम ज्याणी व बिलालखां व महीपाल सहित अन्यों के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि श्रीडूंगरगढ़ की रोही में कालूबास निवासी गंगाराम नायक का खातेदारी खेत है। जिसकी देखरेख का सारा कार्य परिवादी करता है। इस भूमि पर आरोपी 3 व 4 अगस्त को 4 ट्रेक्टरी लेकर घुसे और अवैध कब्जा करने की नीयत से 40 पट्टियां, 4 क्विटंल लोहे का कांटेदार तार चोरी कर लिए। 10 पट्टियां तोड़ कर नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल राकेश कुमार के सुपुर्द कर दी है।



