May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-08-06 at 12.44.46 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2023। गांव में अपने ही परिवार के घर में बैठे एक जने से तीन जनों ने मारपीट कर उसे चोटिल कर दिया व पीड़ित ने सेरूणा थाने पहुंच मामला दर्ज करवाया है। गांव पुनरासर निवासी 48 वर्षीय भंवराराम पुत्र चोलाराम जाट ने इसी गांव के भोमाराज जाट के तीन बेटे गोमदाराम, शिवलाल व दुलाराम के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम 5 बजे वह अपने काका के घर बैठा था तभी आरोपी घर में घुसे ओर लाठी व लोहे के सरिए से मारपीट की। जिसमें उसे सिर व हाथ में चोंटे आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई चैनदान को दे दी है।