May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-08-13 at 10.42.06 AM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2023। देर रात हाइवे पर दो सड़क दुर्घटनाएं हुई जिनमें एक कार व एक ट्रक पलट गए और एक जना घायल हो गया। जोधासर स्टैंड के पास बीकानेर की ओर जाते हुए एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और घायल चालक को टोल एंबुलेंस द्वारा श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं एक कार झंझेऊ के पास नीलगाय सामने आ जाने के कारण पलट गई। इसमें सवार दंपति बीकानेर जा रहें थे जिसमें कार तो क्षतिग्रस्त हो गई परंतु दोनों सवार सुरक्षित रहें। सेरूणा पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवे टोल टीम ने दोनों सवारों को एंबुलेंस से सेरूणा पहुंचाया। टीम ने दोनों स्थानों पर क्रेन से रास्ता साफ करवा सुचारू करवाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झंझेऊ के पास नीलगाय से टकराई कार, बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई, बीकानेर सवार दंपति रहें सुरक्षित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा पुलिस पहुंची मौके पर और हाइवे टोल टीम ने क्रेन से वाहनों को हटाकर रास्ता सुचारू करवाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जोधासर स्टैंड के पास अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, हुआ क्षतिग्रस्त।