






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2023। एक ही घर में विवाहित दो बहनों ने अपने पतियों व सास के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए है। धीरदेसर चोटियान में अपने पीहर रह रही विवाहिता सुनिता व राधा पुत्री मालाराम जाट ने पुलिस को बताया कि उनका विवाह गोलसर, रतनगढ़ निवासी हाल निवासी चंडीगढ़ रहने वाले अनिल और जगदीश पुत्र श्रवणराम जाट के साथ 17 जुलाई 2014 को हुआ। परिवादिया ने बताया कि तभी से सुनिता का पति अनिल व राधा का पति जगदीश और सास जेतादेवी ने कम दहेज के ताने देते हुए मारपीट प्रारंभ कर दी। आरोपी विवाह के बाद से ही अपने साथ चंडीगढ़ ले गए व एक लाख रूपए व एक मोटरसाइकिल के लिए लगातार प्रताड़ित किया। मार्च 2023 में होली के दिन मारपीट कर सुनिता की 7 वर्षीय बेटी व राधा के 7 वर्षीय बेटे के साथ घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई बलवीर को दी गई है।



